फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुत्र ने पिता को चाकू मारा

Fri, 29 Aug 2014 12:56 AM IST
ब्यूरा/अमर उजाला/ यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी वर्कशॉप।  क्षेत्र के गांव तेलीपुरा में एक पिता ने अपने बेटे को शौचालय से जल्दी बाहर आने को कहा तो बेटे ने पहले तो उसने पिता से झगड़ा किया और बाद में उन्हें चाकू मार दिया। घायल पिता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


तेलीपुरा निवासी 70 वर्षीय सोमनाथ ने पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा रोज शौचालय में काफी देर तक बैठा रहता है। इससे अन्य बच्चे शौचालय जाने का इंतजार करते रहते हैं। बुधवार को सुबह बेटा काफी देर तक शौचालय से बाहर नहीं आया तो सोमनाथ ने उसे जल्द बाहर आने को कहा। कुछ देर बाद उसका बेटा बाहर आया और सोमनाथ से झगड़ने लगा।

 इसके बाद गुस्से में आकर बेटे ने रसोई से चाकू लाकर अपने पिता को मार दिया। बचने के  लिए सोमनाथ ने अपनी बांह आगे कर दी, इससे बांह में चाकू के वार से गहरा जख्म हो गया। इसके बाद बेटे ने उसे पत्थर भी मारा जो उसके पैर में लगा। सोमनाथ ने आरोप लगाया कि  उसके बेटे की पत्नी ने भी सोमनाथ के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें