फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: पिता लगाते हैं जूस की रेहड़ी, बेटा यूपी पुलिस में बना SI, जश्न में डूबा परिवार

Sat, 08 Apr 2023 04:46 PM IST
निवेदिता वर्मा अक्षय जाधव, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

बाबू लाल ने बताया कि उनके बेटे विपिन यादव को तीन जगह से सीआईएसएफ, रेलवे और उत्तर प्रदेश पुलिस से नौकरी का ऑफर आया था। उसने अपनी इच्छा के अनुसार पुलिस में जाने की ठानी।
विज्ञापन
जूस की रेहड़ी लगाने वाले बाबू लाल का बेटा बना एसआई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर मां-बाप का सपना होता है कि उनके बच्चे पढ़ लिखकर बड़ा मुकाम हासिल करें। बच्चों को पढ़ाने के लिए वह दिन-रात मेहनत करते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद बच्चों को कॅरिअर के मुकाम तक पहुंचाना आसान नहीं है। 

विज्ञापन


चंडीगढ़ सेक्टर-9 में जूस की रेहड़ी लगाने वाले बाबू लाल के बेटे ने मेहनत के दम पर उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर की नौकरी पाने में सफलता हासिल की है। इससे उनके गांव व घर में खुशी का माहौल है।

यह भी पढ़ें : कहां है अमृतपाल: सामने आई इंटेलिजेंस की नाकामी, होशियारपुर पुलिस के अलर्ट देने के पांच घंटे बाद दी दबिश
विज्ञापन


बाबू लाल ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के जिला प्रतापगढ़ के रहने वाले हैं। 26 साल पहले वह अपने परिवार सहित चंड़ीगढ़ आए थे। कुछ साल वह सेक्टर-26 बापूधाम में किराये के मकान में रहे, बाद में वह नयागांव शिफ्ट हो गए। उन्होंने बताया कि वह शुरू से ही जूस की रेहड़ी लगाते हैं। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनका बेटा इतना बड़ा मुकाम हासिल करेगा। वह अब भी जूस की रेहड़ी ही लगाएंगे, कोई भी काम छोटा बड़ा नहीं होता, बस लोगों के सोचने का नजरिया अलग होता है। इसी काम के बदौलत आज बेटे की नौकरी लगी है।

तीन जगह से आया सरकारी नौकरी का ऑफर पुलिस में जाने की ठानी
बाबू लाल ने बताया कि उनके बेटे विपिन यादव को तीन जगह से सीआईएसएफ, रेलवे और उत्तर प्रदेश पुलिस से नौकरी का ऑफर आया था। उसने अपनी इच्छा के अनुसार पुलिस में जाने की ठानी। विपिन यादव ने प्रतापगढ़ यूनिवर्सिटी से पॉलिटेक्निक की फिर उसके बाद उन्होंने बीए की डिग्री ली। 
विज्ञापन


पढ़ाई पूरी होने के बाद विपिन ने सरकारी नौकरी की तैयारी करने के लिए इलाहाबाद से एसएससी की कोचिंग ली और चार साल जमकर तैयारी की। इसकी बदौलत उन्हें आज यह मुकाम हासिल हुआ। बाबू लाल ने बताया कि उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। विपिन यादव ने बताया कि वह दोनों बहनों को वह पढ़ा लिखाकर आगे बढ़ाना चाहते हैं ताकि उनका भविष्य उज्जवल हो सके।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें