फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गर्मी से थोड़ी राहत, तीन दिन हल्की बारिश व आंधी

विज्ञापन
विज्ञापन
रात का तापमान सामान्य से पांच डिग्री तक दर्ज किया गया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के लोगों को तपती गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। तापमान 48 डिग्री से घटकर 45 डिग्री तक पहुंच गया है। हरियाणा में नूंह सबसे गर्म रहा। इस जिले में 45.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि छह से आठ जून तक हरियाणा के इलाकों में छिटपुट बारिश की संभावना है। तेज हवाओं के साथ आंधी व बिजली की गरज चमक की भी संभावना है। इससे तापमान में एक डिग्री की और गिरावट हो सकती है। हालांकि आठ जून के बाद मौसम फिर से शुष्क हो जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अंबाला में 42.2, हिसार में 44.6, रोहतक में 45.3, सिरसा में 45.2, चरखी दादरी में 43.9, फरीदाबाद में 45.3, गुरुग्राम में 43.8, कुरुक्षेत्र में 41.1, महेंद्रगढ़ में 45.2, सोनीपत में 45.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं, रात का तापमान सामान्य से पांच डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। सिरसा में रात का तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे ज्यादा रहा। रोहतक में रात का तापमान 32.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 5.5 डिग्री ज्यादा रहा। हिसार के बालसमंद में 32.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने छह जून के लिए ऑरेंज अलर्ट और अगले दो दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक छह जून को हरियाणा के कुछ इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर की गति से हवाएं चल सकती हैं। जबकि सात जून को भी कुछ ऐसे हालात देखे जा सकते हैं। इससे तापमान में एक से डेढ़ डिग्री तक ही गिरावट आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें