फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू की कुछ विभागीय कैंटीन खुल सकती हैं 19 के बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारी जल्द ही अपने कार्य पर लौटेंगे। ऐसे में उनको दिन में चाय से लेकर खाने तक की आवश्यकता महसूस होगी। इसकी पूर्ति के लिए पीयू कुछ विभागों की कैंटीन को खोलने की तैयारी कर रहा है। हालांकि वह इसके लिए यूटी प्रशासन की अनुमति लेगा। 19 मई के बाद यह व्यवस्था शुरू हो सकती है।
विज्ञापन

पीयू की विभागीय कैंटीन भी 24 मार्च के बाद से नहीं खुली हैं। पीयू ने संचालकों को आश्वासन दिया था कि उनसे लॉकडाउन तक किराया नहीं वसूला जाएगा। ऐसे में संचालकों को कुछ राहत मिली, लेकिन अब दो माह होने जा रहे हैं। संचालकों के पास भी आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कैंटीन में काम करने वाले कर्मचारियों को भी वह सैलरी आदि देने की स्थिति में नहीं हैं। सूत्रों का कहना है कि 33 फीसदी स्टाफ पीयू में काम करने लगेगा। उनकी जरूरतों की पूर्ति के लिए कुछ विभागों की कैंटीन खोली जा सकेंगी। कैंटीन में गिनती के स्टाफ काम करेंगे। साथ ही फिजिकल डिस्टेंस का पालन करना होगा। यूज एंड थ्रो वाले बर्तन प्रयोग करने होंगे ताकि दूसरे व्यक्ति को उन कप या प्लेटों में खाना आदि न दिया जा सके। स्टूडेंट सेंटर की दुकानें अभी खुलने के आसार नहीं नजर आ रहे हैं। हालांकि संचालक इसके लिए दबाव बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें