फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ऑनलाइन बताए स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-16 के गांधी स्मारक भवन में बुधवार को पांच दिवसीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस वर्ष इसकी थीम ‘प्राकृतिक चिकित्सा एवं स्वस्थ भारत’ रखी गई है। डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में ऑनलाइन माध्यम से लोगों को पेट संबंधी रोग, फैटी लिवर, थायराइड, उच्च रक्तचाप और मौसमी बीमारियों से बचाव के प्राकृतिक उपाय बताए गए। विशेषज्ञों ने संतुलित खानपान, योग, प्राणायाम, धूप स्नान, पर्याप्त नींद और घरेलू उपायों के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें