फोटो
-
-बिल लाओ इनाम पाओ योजना के तहत 2601 को मिले 1.52 करोड़ रुपये के इनाम
-
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब के आबकारी व कराधान विभाग ने बिल लाओ इनाम पाओ योजना शुरू की है। इस योजना का मकसद लोगों को जागरूक करना है, ताकि वह कोई भी सामान लेते समय उसका बिल जरूर लें। इसके साथ उन विक्रेताओं के खिलाफ विभाग की तरफ से कार्रवाई भी शुरू की गई है, जो सामान बेचते समय उपभोक्ताओं को बिल जारी नहीं करते हैं। ऐसे विक्रेताओं के खिलाफ विभाग ने अब तक अनियमितताओं के दोषी पाए जाने पर 8 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है, जिसमें से 6.16 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है।वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि बिल लाओ इनाम पाओ योजना के तहत मेरा बिल एप पर अपलोड किए गए कुल 97,443 बिलों के परिणामस्वरूप 2601 विजेताओं ने 1.51 करोड़ रुपये के इनाम जीते हैं। वित्त मंत्री ने बताया कि कुल 2601 विजेताओं में से 1892 विजेताओं को 1.10 करोड़ रुपये के इनाम पहले ही वितरित किए जा चुके हैं। शेष 709 विजेताओं को 41.39 लाख रुपये के इनाम देने की प्रक्रिया चल रही है।