फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में महिला का पर्स छीनकर बदमाश फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा पोल्ट्री फार्म लाइट प्वाइंट के पास रेड लाइट पर दो बाइक सवार एक महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में दो लाख रुपये, एक मोबाइल फोन व कुछ दस्तावेज थे। आसपास के लोगों की मदद से महिला ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला की सूचना पर आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सेक्टर-46 निवासी रमा शर्मा (35) ने बताया कि वह जीरकपुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी में काम करती है। शनिवार शाम एजेंसी बंद होने के बाद करीब 6 बजे वह ऑटो में घर की तरफ निकली थी। ऑटो में पहले से ही दो सवारियां बैठी थीं, लेकिन वह रास्ते में उतर गईं। आगे जाकर हल्लोमाजरा पोल्ट्री फार्म लाइट प्वाइंट के पास रेड लाइट होने पर ऑटो रुक गया। इतने में दो युवक सप्लेंडर बाइक पर आए। उन्होंने हेलमेट पहना हुआ था। रमा कुछ समझ पाती, तब तक उन्होंने उसके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए। रमा के अनुसार आरोपी रामदरबार की ओर भाग गए।
जांच में मिला है कि वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है, साथ ही आरोपियों की तस्वीर भी आ गई है। फिलहाल आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं। महिला ने बताया कि उसके पास दो लाख रुपये गैस एजेंसी की कलेक्शन थी। यह पैसे उसे बैंक में जमा करवाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें