फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चाकू मारने की धमकी देकर जेई से छीने पैसे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के एक कनिष्ठ अभियंता के साथ झपटमारी की घटना सामने आई है। वह बीते रविवार को रात का खाना खाकर सेक्टर-10डी स्थित अपने घर से सेक्टर-11 की तरफ पैदल जा रहे थे। सेक्टर-11 में एक्टिवा सवार तीन युवक उनके पर्स से पैसे निकालकर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता अबु होरेरा ने बताया कि वह सेक्टर-11 में फुटपाथ पर जा रहे और रात को लगभग 9.35 पर एक्टिवा पर तीन लड़के आए और उनसे पैसे मांगने लगे। मना करने पर आरोपियों ने चाकू मारने की धमकी दी। इस पर शिकायतकर्ता ने अपना पर्स उन्हें दे दिया, जिसमें 1400 रुपये थे। रुपये निकाल आरोपी खाली पर्स शिकायतकर्ता को देकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें