मोहाली। पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने फेज-8 के पुराने बस अड्डे के पास से एक सफारी गाड़ी चालक को गिरफ्तार कर 15 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान नया गांव निवासी अजय कुमार उर्फ अमन के रूप में हुई है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अजय कुमार नशा तस्करी करता है। वह सफारी गाड़ी में पुराने बस अड्डे के पास अपने ग्राहक का इंतजार कर रहा था। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत छापा मारा। उसे मौके पर ही काबू कर लिया गया। तलाशी में उसके पास से हेरोइन मिली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल्ल ने बताया कि आरोपी से नशे की सप्लाई के अन्य पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी।