फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ की स्मार्टेस्ट वुमेन का आज होगा फैसला

Sat, 26 Oct 2013 11:19 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ की चौथी ‘स्मार्टेस्ट वुमेन’ का ताज किसके सिर पर होगा इसका फैसला शनिवार को हो जाएगा। इसके अलावा पंचकूला और मोहाली की भी दूसरी स्मार्टेस्ट वुमेन का चयन हो जाएगा।
विज्ञापन


अमर उजाला के स्मार्टेस्ट वुमेन कांटेस्ट के मेगा फाइनल में बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या दत्ता जज के रूप में मौजूद होंगी। टैगोर थिएटर, सेक्टर-18 में शाम 6 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा।

इससे पहले वर्ष 2011 में 30 अप्रैल को हुए चंडीगढ़ की स्मार्टेस्ट वुमेन कांटेस्ट-2 के मेगा फाइनल में भी दिव्या दत्ता ने मनीमाजरा निवासी अल्का कालिया को ताज पहनाया था।
विज्ञापन


पिछले साल 8 जुलाई को स्मार्टेस्ट वुमेन कांटेस्ट-3 में बॉलीवुड अभिनेत्री दीप्ति भटनागर ने डॉ. पूजा कपूर को चंडीगढ़, डॉ. नवनीत कौर को मोहाली और निहारिका को पंचकूला की स्मार्टेस्ट वुमेन का ताज पहनाया था।

वहीं 11 अप्रैल, 2010 में हुए कांटेस्ट के पहले सीजन के फाइनल में अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने सेक्टर-15 निवासी शैली तनेजा को चंडीगढ़ की पहली स्मार्टेस्ट वुमेन के खिताब से नवाजा था।

इनके बीच होगा मुकाबला
चंडीगढ़-पूनम, निकिता थापर, शोभा सिंह, सीमा शुक्ला, रितु दहिया, इंदु बाला, बबिता बिष्ट, पल्लवी कश्यप, अनीता महाजन, श्रुति गोयल, सुमति, ज्योति मेहता, विदुषी गुप्ता, शैली शर्मा, रमनदीप कौर, राधा, जसलीन, स्वाति, स्नेहा धीर, इंदु गुप्ता, पतवंत कौर, इंदु आहलूवालिया, गमन साहनी और शिखा

पंचकूला-रजनी, रंजना सैनी, बिंदु गुप्ता, बाला भारद्वाज, नेहा पासी, शिखा, अनीता दलाल, प्रगति गुप्ता, प्रियंका हांडा, राधा गुप्ता, सुमन गुप्ता, प्रीति मनन, डॉ. सर्वजीत और दीपशिखा गोयल

मोहाली- डॉ. गुरजीत कौर, नवज्योत सैनी, प्रीति वालिया, हरजीत कौर, सुगमप्रीत, अनीता सिद्धू, संतोष तिवारी, सिंपी गुप्ता, बिंदू वर्मा औैर रिती शर्मा

पुरस्कार
01 लाख विजेता को
50 हजार प्रथम उप विजेता को
25 हजार दूसरी उप विजेता को

48 के बीच होगी स्मार्टनेस की जंग
अमर उजाला के चंडीगढ़ की स्मार्टेस्ट वुमेन कांटेस्ट के सीजन 4 के मेगा फाइनल में इस बार 48 प्रतिभागियों के बीच स्मार्टनेस की जंग होगी। पिछले साल ट्राइसिटी की 42 प्रतिभागियों के बीच टक्कर हुई थी।

मेगा फाइनल के दौरान चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार केके शर्मा की पत्नी निनेत वास शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद होंगी जबकि चंडीगढ़ की अतिरिक्त उपायुक्त और सिटको की एमडी तन्वी गर्ग सम्मानित अतिथि होंगी। इस दौरान ए टू डांस ट्रूप और डांस वर्ल्ड की प्रस्तुति भी होगी। मेगा फाइनल के दौरान लकी ड्रा भी निकाला जाएगा।  

ये होंगे जज
चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला की स्मार्टेस्ट वूमेन का चयन करने के लिए अभिनेत्री दिव्या दत्ता के साथ चंडीगढ़ की पूर्व मेयर राजबाला मलिक, पीयू के संगीत विभाग की प्रोफेसर और कुलपति की पत्नी प्रो.नीरा ग्रोवर, दून इंटरनेशनल स्कूल मोहाली की प्रिंसिपल मंजीत मादरा, द गुरुकुल स्कूल जीरकपुर की प्रिंसिपल हीना शर्मा स्थानीय जज होंगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें