फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्मार्टनेस से होती है शॉपिंग, जानिए कैसे

Thu, 13 Mar 2014 01:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब शापिंग का नया विकल्प है स्मार्टनेस। जी हां, स्मार्टनेस यानी चलते फिरते... कहीं भी की जाने वाली शापिंग। न दुकान जाने का झंझ, न ही लैपटाप की टेंशन, मोबाइल है तो समझो हो गई खरीदारी।
विज्ञापन


ऐसे ही मोबाइल शापर्स हैं चंडीगढ़ में। यह किताबों से लेकर मोबाइल, मोबाइल एसेसरीज और फुटवियर तक फ्लिपकार्ट से खरीदते हैं। यह है एम-कॉमर्स की लोकप्रियता। इसमें चंडीगढ़ का नाम टॉप-15 शहरों में है।

चंडीगढ़ के होटल अरोमा में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में फ्लिपकार्ट के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट (मार्केटिंग) रवि वोरा ने कहा कि फ्लिपकार्ट की मोबाइल साइट अब पेमेंट के आसान विकल्प दे रही है। इसमें कैश ऑन डिलीवरी के साथ अब मोबाइल शॉपिंग ग्राहकों के लिए शॉपिंग का पसंदीदा विकल्प बनता जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्मार्टफोन का बढ़ता प्रचलन और कम उपकरणों के संग इंटरनेट की सस्ती सुविधा की वजह से आनलाइन शापिंग ट्रेंड बढ़ गया है।

वोरा ने बताया कि बोस्टन कंसल्टिंग समूह की रिपोर्ट बताती है कि देश में लगभग 45 फीसदी आनलाइन ग्राहक इंटरनेट के लिए मोबाइल उपकरणों का प्रयोग करते हैं। यह प्रचलन अगले तीन वर्ष में 60 प्रतिशत तक बढ़ने की उमीद है।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि फ्लिपकार्ट के कुल रेवेन्यू में मोबाइल चैनल का योगदान स्थिर गति से बढ़ रहा है। 20 फीसदी से ज्यादा आर्डर मोबाइल से आते हैं। मोबाइल ट्रैफिक डेस्कटॉप के मुकाबले दोगुनी गति से बढ़ रहा है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें