फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हरियाणा में 1000 और प्राथमिक विद्यालयों में तैयार होंगे स्मार्ट क्लासरूम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई सभी डीसी की बैठक
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में संपर्क कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के दौरान 1000 और राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम शुरू किए जाएंगे।
मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद की अध्यक्षता में शुक्रवार को यहां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के सभी उपायुक्तों के साथ एक बैठक के दौरान यह जानकारी दी गई। वर्तमान में हरियाणा में 6600 से अधिक प्राथमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम चलाए जा रहे हैं। टीवीएसएन प्रसाद ने ने सभी उपायुक्तों को अपने-अपने जिलों में संपर्क कार्यक्रम के प्रभावी कार्यान्वयन की निगरानी करने के निर्देश दिए। स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग ने कहा कि स्मार्ट क्लासरूम की शुरुआत से प्राथमिक विद्यालयों में छात्रों में सीखने के परिणामों और सूक्ष्म दक्षताओं में 35 से 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। जिला शिक्षा अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों की ओर से इस संबंध में प्रगति की निगरानी के लिए जिला स्तरीय डैशबोर्ड स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग की ओर से शैक्षिक अनुभव को और समृद्ध करने के लिए अंग्रेजी व गणित में डिजिटल शिक्षण सामग्री विकसित की जा रही है। संपर्क फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. के. राजेश्वर राव ने कहा कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के सहयोग से संपर्क स्मार्ट शाला शिक्षा शास्त्र को राज्य के शिक्षा ढांचे के साथ एकीकृत किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें