फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विज्ञापन बोर्ड का साइज तय, व्यापारियों को राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ व्यापार मंडल की मांग पर प्रशासन ने सभी सेक्टराें के लिए विज्ञापन के बोर्ड का आकार तय कर दिया है। इसकी डिटेल अरबन प्लॉनिंग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। बोर्ड के प्रत्येक ड्राइंग के साथ उसकी साइज अप्रूव की गई है। इसके साथ मार्केट के कॉरिडोर के लिए भी विज्ञापन बोर्ड के लिए मानक तय कर दिए गए हैं। इस संबंध में मंगलवार को प्रशासन की ओर से व्यापारियाें को सूचना दी गई है। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरनजीव सिंह के साथ अन्य व्यापारियों ने प्रशासन को धन्यवाद दिया है। व्यापार मंडल के बायलॉज कमेटी के चेयरमैन विनोद जोशी ने बताया कि मानक तय न होने के कारण विज्ञापन को लेकर व्यापारियों को काफी परेशानी होती थी इसलिए प्रशासन से नियम बनाने की मांग की गई थी। अब नियम बन जाने से व्यापारियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें