फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अमेरिका से आई 16 वर्षीय सुखताज बनीं सरकारी स्कूलों के लिए उम्मीद की किरण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजपुरा। पंजाब से दूर रहकर भी अपनी मिट्टी से गहरा जुड़ाव निभा रहीं अमेरिका में रहने वाली 16 वर्षीय सुखताज कौर ग्रेवाल ने शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय पहल की है। बैकपैक्स टू पंजाब संस्था के माध्यम से सुखताज इन दिनों पंजाब के ग्रामीण सरकारी स्कूलों में जरूरतमंद विद्यार्थियों तक शिक्षा की रोशनी पहुंचा रही हैं। हालिया पंजाब दौरे के दौरान सुखताज ने कई सरकारी स्कूलों का दौरा कर छात्रों और शिक्षकों से सीधा संवाद किया। उन्होंने पढ़ाई में आ रही बुनियादी समस्याओं को समझा और जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध करवाई। उनके दौरे में गांव पतारसी कलां के राजकीय एलीमेंट्री व मिडिल स्कूल तथा गांव रायलो के राजकीय प्राइमरी स्मार्ट स्कूल प्रमुख रहे। सुखताज ने बताया कि उन्हें सेवा की प्रेरणा माता-पिता से मिली। शिक्षकों और ग्रामीणों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए इसे प्रवासी पंजाबी युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें