फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather: हरियाणा में ठंड का छह साल का रिकॉर्ड टूटा, रेवाड़ी में रात का पारा पहुंचा एक डिग्री

Fri, 12 Jan 2024 01:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं है। 13 जनवरी से कोहरा काफी छंट जाएगा। इसके बाद कोल्ड डे की संभावना भी कम रहेगी। 16 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।
विज्ञापन
Haryana Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सभी जिले लगातार 17वें दिन कड़ाके की ठंड की चपेट में रहे। दिन के साथ अब रात के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। रेवाड़ी में बुधवार की रात का तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो छह साल में सबसे कम है। इससे पहले 2018 में किसी शहर का न्यूनतम तापमान 2.0 डिग्री दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन


वहीं, महेंद्रगढ़ के नारनौल में भी पारा 1.2 डिग्री रहा। रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, भिवानी और हिसार के बालसमंद में पाला भी पड़ा है। राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री कम दर्ज किया गया। दिन का सबसे कम तापमान कुरुक्षेत्र में 11.1, करनाल 11.6 और अंबाला का 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुरुवार को पूरे दिन हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप रहा। सभी जिलों में 'कोल्ड डे' रहा। हालांकि कुछ जगहों पर धूप निकलने से अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन फिलहाल ठंड से राहत के आसार नहीं है। 13 जनवरी से कोहरा काफी छंट जाएगा। इसके बाद कोल्ड डे की संभावना भी कम रहेगी। 16 जनवरी से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। हालांकि यह भी कमजोर रहेगा। इसका राज्य पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

पशुओं के बचाव के लिए एडवाइजरी जारी

शीतलहर में पशुओं को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। खांसी व निमोनिया भी हो सकता है। इस वजह से वे खाना-पीना छोड़ देते हैं। इससे दूध उत्पादन पर भी असर पड़ता है। कमजोर व नवजात पशुओं पर शीतलहर का प्रभाव ज्यादा पड़ता है, इसलिए पशुओं को उचित खुराक, गुड़ व मिनरल मिश्रण (खनिज मिश्रण) अवश्य देना चाहिए। धूप निकालने पर ही पशुओं को बाहर निकाले।

विज्ञापन


पशुओं पर कंबल डालकर रखें। यदि पशुओं में ठंड के कोई लक्षण दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी पशु चिकित्सक से संपर्क करें। पशुओं को नहलाने के लिए गरम/गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। पशुओं के बैठने का स्थान सूखा रखे। पशुओं के टीन शेड को पराली से ढंककर रखें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें