चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह ने फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में बल्लभगढ़ न्यायालय को चालू करने के लिए छह पदों के सृजन को मंजूरी दी है। हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में न्यायिक बुनियादी ढांचे और पहुंच को बढ़ाने के उद्देश्य से चार मार्च, 2024 को फरीदाबाद में बल्लभगढ़ न्यायालय को अधिसूचित किया था। उन्होंने बताया कि हरियाणा सिविल सेवा नियम, 2016 के अनुसार स्वीकृत पदों में स्टेनोग्राफर ग्रेड-II, रीडर ग्रेड-III, अहलमद, स्टेनोग्राफर ग्रेड-III, चपरासी और एक अतिरिक्त चपरासी शामिल हैं, जिनका कुल मासिक वित्तीय भार 3,95,128 रुपये और वार्षिक लागत 47,41,536 रुपये है।