फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के मरीजों की तेजी से बढ़ रही संख्या, मिले 6 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। शहर में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को भी शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में डेंगू के 6 मरीज मिले। इनमें मनीमाजरा, किशनगढ़, सेक्टर-46, दड़वा, मलोया और न्यू कॉलोनी धनास के एक-एक मरीज शामिल हैं। इन मरीजों के मिलने के बाद शहर में डेंगू के कुल केसों की संख्या 184 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना के साथ डेंगू से बचाव के इंतजाम करने में जुटा हुआ है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग का कहना है कि कोरोना काल में डेंगू से बचाव के लिए लोगों को सचेत रहने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपने घर में और आसपास पानी इकट्ठा न होने दें और मच्छरों से बचाव के उपाय करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें