फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में छह आईएएस और एक एचसीएस अधिकारी इधर से उधर, नियुक्ति आदेश भी जारी

Sat, 07 Mar 2020 09:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media
विज्ञापन

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से छह आईएएस और एक एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। पर्यटन विभाग के महानिदेशक और सचिव राजीव रंजन को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा राजेश जोगपाल के प्रशिक्षण अवधि के दौरान गृह-2 विभाग के सचिव और गुरुद्वारा चुनाव के आयुक्त का कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन


अभिलेखागार विभाग के महानिदेशक और सचिव वजीर सिंह गोयत को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग का सचिव लगाया गया है।  भूमि जोत एवं भू-रिकॉर्ड चकबंदी का निदेशक, विशेषाधिकारी (मुख्यालय) एवं विशेष भू-अर्जन अधिकारी तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव तथा ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक और विशेष सचिव (नामित) अशोक कुमार गर्ग को नगर निगम, हिसार का आयुक्त लगाया गया है।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त सचिव अजय सिंह तोमर को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का निदेशक और अतिरिक्त सचिव लगाया गया है। नगर निगम, हिसार के आयुक्त जय कृष्ण अभीर को भूमि जोत एवं भू-रिकार्ड चकबंदी का निदेशक, विशेषाधिकारी (मुख्यालय) एवं विशेष भू-अर्जन अधिकारी तथा राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का अतिरिक्त सचिव लगाया गया है।
विज्ञापन


सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त निदेशक और अतिरिक्त सचिव रानी नागर को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा अभिलेखागार विभाग के निदेशक और अतिरिक्त सचिव का कार्यभार सौंपा गया है। स्थानांतरित एचसीएस अधिकारी में महिला एवं बाल विकास विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और हरियाणा राज्य सूचना आयोग की सचिव सरिता मलिक को जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का विशेष सचिव और हरियाणा राज्य सूचना आयोग का सचिव लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें