पंजाब में तीस अप्रैल को होने वाले चुनाव के लिए बुधवार से नामांकन पत्र भरने का काम शुरू हो गया है। यह प्रक्रिया नौ अप्रैल तक जारी रहेगी।
जिला चुनाव अधिकारी व डिप्टी कमिश्नर रजत अग्रवाल ने कहा है कि सार्वजनिक छुट्टी के कारण छह और आठ अप्रैल को नामांकन पत्र नहीं भरे जा सकेंगे। नामांकन करते वक्त उम्मीदवार के साथ केवल पांच व्यक्ति ही रिटर्निंग अफसर के दफ्तर में दाखिल हो सकते हैं।