फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: थाने पर हमले के बाद झुकी पंजाब पुलिस, लवप्रीत को कल करेगी रिहा, SIT करेगी मामले की जांच

Fri, 24 Feb 2023 02:06 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

अमृतपाल सिंह ने भी कहा कि उनके संगठन की पुलिस से बातचीत हो गई है। पुलिस ने लवप्रीत सिंह को शुक्रवार सुबह रिहा करने का भरोसा दिया है। यह भी कहा कि मामले की जांच के लिए एसआइटी बनाई जाएगी। सुबह जब पुलिस लवप्रीत को रिहा कर देगी तो हम वापस चले जाएंगे।
विज्ञापन
पुलिस से भिड़ते अमृतपाल समर्थक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'वारिस पंजाब दे' संगठन के प्रमुख अमृतपाल के साथियों पर दर्ज मामलों की जांच अब स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) करेगी। पुलिस के इस आश्वासन के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने थाने के बाहर धरना जारी रखा। पंजाब पुलिस बार्डर जोन के आईजी मुनीष चावला और अमृतसर (ग्रामीण) के एसएसपी सतिंदर सिंह का कहना है कि 'वारिस पंजाब दे' के प्रतिनिधियों के साथ पुलिस अधिकारियों की बैठक हो गई है। 

विज्ञापन


संगठन के कार्यकर्ताओं ने धरना वापस लेने की बात मान ली है। यह भी आश्वासन दिया है कि कार्यकर्ता किसी भी तरह माहौल खराब नहीं करेंगे। पुलिस की ओर से कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जत्थेबंदी के कार्यकर्ता लवप्रीत सिंह उर्फ तूफान को शुक्रवार सुबह रिहा कर देगी। मामला रद्द करने व इसकी तह तक जांच करने के लिए एसआईटी बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जत्थेबंदी के प्रतिनिधियों के साथ पुलिस अधिकारियों की बातचीत बढ़िया माहौल में हुई है। इस दौरान उनके साथ अलग-अलग पुलिस अधिकारियों के साथ अमृतसर पुलिस के कमिश्नर जसकरण सिंह भी मौजूद रहे।

लवप्रीत को साथ लेकर ही जाएंगे: अमृतपाल
अमृतपाल सिंह ने भी कहा कि उनके संगठन की पुलिस से बातचीत हो गई है। पुलिस ने लवप्रीत सिंह को शुक्रवार सुबह रिहा करने का भरोसा दिया है। यह भी कहा कि मामले की जांच के लिए एसआइटी बनाई जाएगी। सुबह जब पुलिस लवप्रीत को रिहा कर देगी तो हम वापस चले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें