फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेअदबी कांड: गिरफ्तार डेरा प्रेमियों को गुरुसर लेकर पहुंची एसआईटी, दो आरोपी तीन दिन की रिमांड में

Tue, 13 Nov 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बठिंडा के गांव गुरुसर में हुई धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी मामले में पंजाब पुलिस की एसआईटी द्वारा पकडे़ गए डेरा प्रेमियों जतिंदर जिम्मी, कुलदीप सिंह, बलजीत सिंह, सुखमंदर सिंह और एक अन्य को पुलिस सोमवार को गुरुसर में घटनास्थल पर लेकर आई। एसआईटी के अधिकारी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह और डीएसपी सुलखन सिंह ने घटनास्थल के बारे में आरोपियों से पूछताछ की।

विज्ञापन


इसी मामले में रविवार को पकडे़ गए दो डेरा प्रेमी अमरजीत सिंह और साधु सिंह को एसआईटी अधिकारियों ने फूल अदालत में पेश किया जहां से दोनों को तीन दिवसीय पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार बेअदबी की जांच कर रही एसआईटी की टीम की ओर से आरोपियों को गांव गुरुसर लेकर जाना महत्वपूर्ण बताया जा रहा है क्योंकि एसआईटी की ओर से आरोपियों से निशानदेही करवाना मुख्य मकसद था।

इसमें एसआईटी कामयाब हो गई। हालांकि इस संबंधी एसआईटी के अधिकारियों ने अधिकारिक तौर पर मीडिया से कोई बात नहीं की। सूत्रों के अनुसार एसआईटी अब बड़ी तेजी के साथ बेअदबी मामले में आगे बढ़ रही है और जल्द ही बेअदबी मामले में एक बड़ा खुलासा कर सकती है। आरोपियों को गांव गुरुसर लेकर आने की थाना भगता भाईका के प्रभारी इंस्पेक्टर हरजीत सिंह ने पुष्टि कर दी है। उन्होंने बताया कि एसआईटी के इंस्पेक्टर और डीएसपी पांच आरोपियों को लेकर गांव गुरुसर आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें