फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हनुमान जी की कलाई पर बांधी सवा 11 फीट की इको फ्रेंडली राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-40 के हनुमंत धाम में वीरवार को रक्षाबंधन का पर्व बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनों ने 32 फीट ऊंचे हनुमान जी की कलाई पर सवा 11 फीट की इको फ्रेंडली राखी बांधी। राखी को विशेष रूप से पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया। वहीं, हनुमंत धाम की बहनों ने चंद्रयान-3 की सफलता पर सभी देशवासियों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने हनुमान जी के सामने भजन भी प्रस्तुत किए। नारी जागृति मंच की प्रधान नीना तिवारी ने बताया कि यह राखी पिछले 15 दिनों से सभी बहनों ने मिल जुलकर तैयार की है। इस रक्षाबंधन को चंद्रयान-3 की सफलता के साथ जोड़ते हुए मनाया गया। उन्होंने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने देश का नाम पूरे विश्व में रोशन किया है। इसकी बधाई देते हुए बहनों ने प्रार्थना की और कहा कि वीर हनुमान जी सभी देशवासियों की रक्षा करें। उन्हें सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें। इस अवसर पर मंच के सदस्यों में उषा सिंगल, सुदर्शन, पाल शर्मा, सुनीतानंद, गायत्री देवी, सुशीला, सरला, कुमुद, अलका जोशी, ममता, सुमन और कमलेश सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


भक्तों ने बांधी श्री कृष्ण जी को राखी
सेक्टर-44 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। श्रद्धालुओं ने बहुत ही खूबसूरत रंग बिरंगी राखियां भगवान श्रीकृष्ण को और गुरुजी को बांधी। इस दौरान रामायण के अखंड पाठ के भोग डाले गए। मंदिर में शिव महापुराण की कथा पूरे सावन चली। इसकी ब्राह्मणों ने पूर्णाहुति की। सभी भक्तों को देसी घी का हलवा प्रसाद के रूप में बांटा गया। इसके बाद खीर और माल पुआ का लंगर भी लगाया गया। मौके पर मंदिर के ट्रस्टी संदन कुमार, वीएन शर्मा, उर्वशी जुनेजा कुलभूषण गुप्ता और विजय राणा सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें