फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सिरसा की युवती से दुष्कर्म कर जबरन गर्भपात करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सिरसा की रहने वाली युवती को शादी का झांसा दे सेक्टर 20 में किराए के मकान में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। सेक्टर 19 थाना पुलिस ने संगरूर के एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपों के मुताबिक पीड़िता का उसकी मर्जी के बिना गर्भपात भी करवाया गया। वहीं आरोपी ने युवती को धमकाया भी था।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया गया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी पिछले दो-तीन साल से पीड़िता के संपर्क में था। उसने सेक्टर 20 में किराए का कमरा ले रखा था। यहीं पर उसने अपराध को अंजाम दिया था। पिछले वर्ष पीड़िता गर्भवती हो गई थी। वहीं दुष्कर्म के एक अन्य मामले में औद्योगिक एरिया थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। इस मामले में पीड़िता 23 वर्ष की है। वहीं आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें