फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सिप्पी सिद्धू हत्याकांड ...कल्याणी की मुश्किलें बढ़ीं, तीसरे चश्मदीद ने भी पहचाना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। राष्ट्रीय निशानेबाज सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में आरोपी कल्याणी सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार को दूसरे चश्मदीद राजनबीर सिंह की गवाही हुई। अदालत ने राजनबीर के लिखित बयान दर्ज किए गए। गवाह ने कल्याणी सिंह की पहचान कर अपने बयान दर्ज कराए। इससे पहले राजनबीर की पत्नी अमृता सिंह भी कल्याणी के खिलाफ बयान दे चुकी हैं। अब चश्मदीद दंपती का 17 अगस्त को क्रास एग्जामिनेशन किया जाएगा। बता दें कि साल 2015 में सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू की सेक्टर-27 स्थित पार्क में गोलियां मारकर कर दी गई थी। इस मामले की जांच के बाद सीबीआई ने कल्याणी सिंह को हत्याकांड में नामजद किया गया। इस मामले में बीते आठ जुलाई से कल्याणी के खिलाफ ट्रायल शुरू हो चुका है। सीबीआई ने कल्याणी के खिलाफ तीन चश्मदीद गवाह बनाए हैं, जिसमें पहला गवाह जतिंद्र सिंह है। उसकी आठ जुलाई को गवाही हो चुकी है। इसके अलावा 20 जुलाई को महिला अमृता सिंह की गवाही हुई थी और अब मंगलवार को उसके पति राजनबीर सिंह की गवाही हुई।
विज्ञापन

दंपती की ओर से आरोपी कल्याणी का तैयार करवाया गया था स्केच

सीबीआई की चार्जशीट के मुताबिक राजनबीर सिंह की ओर से बयान दर्ज करवाए गए थे कि 20 सितंबर 2015 को उसने जल्दी खाना खाने के बाद रात लगभग 9 बजे अपने नौकर कुंदन लाल के साथ घर के सामने टहलने के लिए निकला था। इसी बीच गोली चलने की आवाज सुनी। इसके बाद वह पार्क से सटे अपने घर की चारदीवारी के पास पहुंचे। जब तक वे वहां पहुंचे, तब तक लगातार दो और गोलियां चल चुकी थीं। इस बीच, उनका नौकर कुंदन लाल ने दीवार के ऊपर से चढ़कर देखा तो पाया कि एक व्यक्ति दीवार की तरफ से दूसरी ओर जा रहा था और जाते-जाते उसने दो बार पीछे मुड़कर भी देखा। उस समय उसकी पत्नी अमृता सिंह घर की पहली मंजिल पर अपने बेडरूम में मौजूद थीं। उन दोनों ने करीब 9:30 बजे गोलियों की आवाज सुनी थी। उसकी पत्नी के मुताबिक जब वह गेट के सामने छत की बालकनी की ओर गई तो देखा कि स्ट्रीट लाइट के पास एक सफेद रंग की कार खड़ी थी। उन्होंने पार्क की तरफ से करीब 26-27 साल की एक लड़की को कार की तरफ आते देखा। उसने कार का दरवाजा खोला और वहां से चली गई। उक्त लड़की ने गहरे रंग की पोशाक पहन रखी थी और उसकी लंबाई लगभग 5 फीट 4 इंच थी, रंग गोरा नहीं था। उसने शर्ट, जींस पहनने के साथ गले में दुपट्टा ले रखा था। बाद में अमृता ने उस लड़की की पहचान कल्याणी सिंह के रूप में की। जांच के दौरान कार में गई संदिग्ध लड़की का कंप्यूटरीकृत स्कैच अमृता सिंह की निशानदेही पर तैयार किया गया था, जिन्होंने 20 सिंतबर 2015 को घटना के बाद आरोपी को घटनास्थल से जाते हुए देखा था। उन्होंने तस्वीरों से आरोपी कल्याणी सिंह की पहचान, उसी लड़की के रूप में की थी, जो हत्या के तुरंत बाद कार में भाग गई थी।
विज्ञापन

केस की टाइमलाइन

20 सितंबर 2015 को सिप्पी सिद्धू की हत्या हुई
13 अप्रैल 2016 को सीबीआई को जांच मिली और एफआईआर दर्ज की

14 दिसंबर 2020 को सीबीआई ने अनट्रेस की रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल की

15 जून 2022 को सीबीआई ने कल्याणी को गिरफ्तार किया

12 सितंबर 2022 को सीबीआई ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की

4 मई 2024 को सीबीआई कोर्ट ने आरोपी कल्याणी पर हत्या व सुबूत मिटाने के आरोप तय हुए

8 जुलाई 2024 को आरोपी कल्याणी के खिलाफ सीबीआई कोर्ट में ट्रायल शुरू हुआ

11 जुलाई को पहले चश्मदीद गवाह से क्रास एग्जामिशेन हुआ

20 जुलाई को महिला चश्मदीद की गवाही हुई
13 अगस्त को तीसरे अहम गवाह की गवाही हुई
17 अगस्त को गवाह दंपति से क्रास एग्जामिनेशन होगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें