सीबीआई ने सिप्पी मर्डर केस में किसी भी तरह का सुराग देने वाले व्यक्ति को पांच लाख का इनाम देने की घोषणा की है। सीबीआई अधिकारियों के अनुसार इस मामले में जानकारी देने वाले शख्स की पहचान गुप्त रखी जाएगी। गौरतलब है कि गत वर्ष को 20 सितंबर की रात नेशनल शूटर सुखमनप्रीत सिंह सिद्घू उर्फ सिप्पी सिद्घू का शव सेक्टर-27 स्थित पार्क के पास मिला था।
इसी साल 22 जनवरी को मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। सीबीआई ने 18 अप्रैल को अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। लेकिन अभी तक सीबीआई भी हत्यारे का पता नहीं लगा सकी। हत्यारे तक पहुंचने के लिए सीबीआई ने अब सूचना देने वालों के लिए 5 लाख रूपये के ईनाम की घोषणा की है।