चंडीगढ़। अंतरराष्ट्रीय शूटर और वकील सुखमनप्रीत सिंह उर्फ सिप्पी सिद्धू हत्याकांड में बुधवार को मृतक के भाई जसमनप्रीत सिंह सिद्धू उर्फ गिप्पी की गवाही पूरी नहीं हो सकी। उन्होंने मां की बीमारी का हवाला देते हुए कोर्ट से पेशी में छूट देने की मांग की। इससे पहले पिछली सुनवाई पर उनका एग्जामिनेशन-इन-चीफ (मुख्य परीक्षण) आधा ही हो पाया था। इस पर कोर्ट ने गवाही की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए चार नवंबर की तारीख तय की थी। अब उनकी गवाही अधूरी है। गौरतलब है कि करीब एक दशक पहले सेक्टर-26 स्थित पार्क में सिप्पी सिद्धू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले की सुनवाई कोर्ट में जारी है और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।