फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरीली आवाज से पंजाबियों को दीवाना बनाएगी ये विदेशी बाला

Fri, 13 Dec 2013 08:56 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अब पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में कैलीफोर्निया से आई इश्मीत नरूला की सुरीली आवाज गूजेंगी। आपको सुनने को मिलेंगे मीठे स्वर और संकींरियां यानी प्यार के अनूठे अंदाज।
विज्ञापन


यू ट्यूब पर उनकी मीठी आवाज के अब तक दो लाख नब्बे हजार लोग दीवाने हो चुके हैं और यह ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।

इश्मीत की डेब्यू एलबम सकींरियां वीरवार को लॉन्च की गई। इसकी लांचिंग सेक्टर-36 स्थित चाकोडेट्स में की गई।

उनकी इस एलबम के टाइटिल ट्रैक राहत फतेह अली खान और उनकी आवाज में है। उन्होंने वे माही माही तेरे नाल पाई मैं सकींरियां... में राहत फतेह अली का साथ दिया है।

इश्मीत का यह एलबम रिलीज किया है स्पीड रिकॉर्ड्स ने। इसका म्यूजिक दिया है टाइगर स्टाइल, बी-2 और सचिन आहूजा ने। तीनों ही पंजाबी इंडस्ट्री के जाने-माने नाम हैं।
विज्ञापन


उनके लिरिक्त लिखे हैं बंटी बैंस ने। इस एलबम को प्रोड्यूस किया है स्पीड रिकॉर्ड्स के दिनेश औलख और सतविंदर सिंह सोनू ने।

इस एलबम में कुल आठ गाने हैं जिनमें न सिर्फ इंडिया बल्कि यूएसए, यूके और पाकिस्तान के आर्टिस्ट्स का भी योगदान है। एल्बम का एक गाना ‘तेरे नाल’ इश्मीत ने लिखा है।

स्कॉटलैंड (यूके) के रहने वाले रणबीर सिंह जगतपुरी ने ‘फरारी’ गाने के बोल लिखे हैं। इश्मीत दिल्ली की रहने वाली हैं, लेकिन कुछ समय पहले वह कैलिफोर्निया में शिफ्ट हो गईं हैं।

इश्मीत ने मैडम अजीत कौर से राग विद्या ली और बाद में पंजाबी फोक और क्लासिकल म्यूजिक कसूर पटियाला घराना के उस्ताद अब्दुल अज़ीज़ खान से सीखा।

कुछ वक्त पहले तक वह दिल्ली के रितेश मिश्रा से सीख रही थीं। इश्मीत ने 2009 में यूएस में हुए ‘सारेगामापा’ में हिस्सा लिया और फाइनल राउंड में सुरेश वाडेकर और आदेश श्रीवास्तव ने उनकी काफी सराहना की।

यूएस और कनाडा में कर चुकी हैं परफार्म
यूएस, कनाडा और यूके में इश्मीत ने गुरदास मान, शंकर महादेवन, आरडीबी और कई सारे दिग्गजों के साथ परफॉर्म किया है। इश्मीत ने कहा, ‘मैं बहुत खुशनसीब हूं कि इतने बड़े-बड़े कलाकारों के साथ मैंने स्टेज शेयर किया। कई ऐसे आर्टिस्ट हैं जो सालों परफॉर्म करके भी ऐसे मुकाम तक नहीं पहुंच पाते।

इश्मीत को पहली बार 2010 में गीत ‘इक जिंदड़ी’ से पहचान मिली थी। यह गाना उन्होंने बिक्रम सिंह के साथ गाया था और तब यह यूके में नंबर 1 भी रहा था। 2011 में उन्होंने डीजे रैग्स, बी-2 और ताज-ई के साथ ‘जोड़दी’ गाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें