फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मोदी के ताजपोशी समारोह में न आएं शरीफ'

Fri, 23 May 2014 10:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के अध्यक्ष सिमरनजीत सिंह मान ने कहा है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी अल्पसंख्यक विरोधी हैं, इसलिए शरीफ को उक्त समारोह में शिरकत नहीं करनी चाहिए। शरीफ भारत-पाक रिश्तों पर मंत्रणा के लिए बाद में किसी वक्त निमंत्रण मिलने पर नवाज भारत आ सकते हैं। मान शुक्रवार को पार्टी की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी हार की मुख्य वजह यह रही कि विभिन्न सिख संगठन या तो कांग्रेस के साथ चले गए, या फिर भाजपा के। अब केवल उनकी पार्टी ही सिखों की प्रतिनिधि रह गई है।
विज्ञापन


इसके स्वरूप को आने वाले दिनों में बदला जाएगा और इसके संगठनात्मक ढांचे में भी बदलाव होगा। मान ने कहा कि उनकी पार्टी का मनोबल गिरा नहीं है, बल्कि वह आगामी उप चुनाव में पटियाला, धूरी और तलवंडी साबो तीनों विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करेंगे। आम आदमी पार्टी को भाजपा और कांग्रेस का ही दूसरा रूप करार देते हुए मान ने कहा कि उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें