फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्वी पार्क में कैंटीन खोलनी है तो ये पढ़ें

Thu, 02 Jan 2014 02:54 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के प्रमुख पार्कों में शुमार फेज-10 स्थित सिल्वी पार्क की सूरत जल्दी ही बदलने वाली है। नगर निगम ने कई सालों बाद पार्क में बंद पड़ी कैंटीन को शुरू करने की दिशा में कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन


कैंटीन चलाने के लिए इच्छुक लोगों से आवेदन मांगे गए हैं। अगर सबकुछ सही रहा तो पांच जनवरी को कैंटीन खुलने के भविष्य पर फैसला हो जाएगा।

जानकारी के मुताबिक काफी समय से इलाके के लोग पार्क की कैंटीन को शुरू करने के लिए मांग कर रहे थे। लेकिन हर बार निगम अधिकारी प्रोजेक्ट में दिलचस्पी नहीं लेते थे।

परंतु नए साल में निगम ने कैंटीन शुरू करने का फैसला ले लिया है। निगम ने साफ किया है कि कैंटीन का ठेका खुली बोली के लिए जरिए होगी। इस दौरान जो सबसे ज्यादा कीमत भरेगा। उसे कैंटीन अलॉट की जाएगी।
विज्ञापन


कैंटीन का ठेका तीन साल के लिए होगा। जो कि 11-1-14 से 10-1-17 तक चलेगा। इसके अलावा अन्य चीजों पर भी नगर निगम द्वारा नजर रखी जाएगी। कैंटीन खुलने से रोजाना यहां सैर या बच्चों संग आने वाले लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होगा।

इन चीजों का कैंटीन में मिल सकता है स्वाद
निगम सूत्रों की मानें तो कैंटीन में लोग विभिन्न प्रकार की चीजों का स्वाद ले पाएंगे। इसमें चाय-समोसा, इडली-डोसा, पिज्जा, बर्गर शामिल है। हालांकि मीनू पर अभी तक किसी तरह की आखिरी मोहर नहीं लगी है।

पार्क की लाइब्रेरी है खास
सिल्वी पार्क  के एक कोने में काफी प्रसिद्ध लाइब्रेरी है। यह 2004 में शुरू हुई। इलाके के काफी लोग इस लाइब्रेेरी से जुड़े हुए हैं। यहां हर प्रकार की किताबें पढ़ने के लिए मिलती हैं। लाइब्रेरी रोजाना खुलती है। इसके अलावा लोग रोजाना यहां जॉगिंग आदि के लिए आते हैं।

हर बड़ा समारोह सिल्वी पार्क में
पार्क आकार में काफी बड़ा है। इसके चलते पार्क में इलाके के लोगों द्वारा विभिन्न पर्वों पर कई बड़े समारोह आयोजित किए जाते हैं। इसके अलावा पार्क के अंदर ही ओपन एयर थियेटर भी है। पार्क की लैंड स्के पिंग भी काफी आकर्षक है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें