फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग एसजीपीसी पर भड़के सिख संगठन

Tue, 15 Jul 2014 10:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में अलग शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गठन का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को इसके विरोध में विभिन्न सिख संगठनों के लोग सड़क पर उतर पड़े।
विज्ञापन


उन्होंने हरियाणा में अलग एसजीपीसी का विरोध करते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया। साथ ही हरियाणा के सीएम भुपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला फूंककर गांधी चौक पर करीब आधे घंटे तक चक्काजाम किया। बाद में उन्होंने अपनी मांग से संबंधित एक ज्ञापन भी एसडीएम को सौंपा।

प्रदर्शन करने वालों का नेतृत्व सिख स्टूडेंट फेडरेशन (मेहता) के कार्यकर्ताओं ने की। प्रदर्शन में एसजीपीसी व विभिन्न गतका पार्टियों ने भी इस सहयोग दिया। इससे पूर्व गुरुद्वारा सत्करतारियां में एक बैठक की गई।
विज्ञापन


साथ ही गुरुद्वारा साहिब से गांधी चौक तक एक रोष रैली भी निकाली गई। रैली के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य गुरिंदरपाल सिंह गोरा की अगुवाई में एसडीएम बटाला लवजीत कौर कलसी को ज्ञापन सौंपा गया।

गुरिंदरपाल सिंह गोरा ने कहा कि हरियाणा में अलग गुरुद्वारा कमेटी बनाने की बात निंदनीय है। यह कांग्रेस की चाल है कि सिखों को आपस में लड़ाया जाय।

इस चाल में कांग्रेस को सफल नहीं होने दिया जाएगा। हरियाणा में अलग कमेटी बनाना हुड्डा की चुनावी चाल है। उनकी इस चाल को सिख कौम कभी सहन नहीं करेगी।

प्रदर्शन करने वालों में सरबजीत सिंह संधू, बलजीत सिंह, हरजिंदर सिंह खोखर, हरप्रीत सिंह सोहल, गगनदीप सिंह, रविंदर सिंह, प्रितपाल सिंह, नवजोत सिंह, चंदनबीर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें