चंडीगढ़। गर्मी और उमस से परेशान ट्राइसिटी के लोगों के लिए अच्छी खबर है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन 20 और 21 जुलाई को अच्छी बारिश होने के संकेत दिए हैं। विभाग का अनुमान है कि इन दो दिनों में 70 से 80 एमएम तक बारिश हो सकती है। आपको बता दें कि मौसम विभाग ने 18 से 20 जुलाई को बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन हवा की दिशा में बदलाव के कारण बादलों को अनुकूल माहौल नहीं मिल पाया। इससे बारिश नहीं हो पाई। दो दिनों से बारिश नहीं होने के कारण ट्राइसिटी में 24 घंटे में उमस में स्तर 81 से बढ़कर का 91 तक पहुंच गया। उमस और बढ़ी गर्मी से लोगों को अब जल्द राहत मिल जाएगी। मौसम विभाग ने बताया है कि हवा की दिशा अब सही हो गई है। दो दिनों में अच्छी बारिश की मौसम विभाग ने संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 20 और 21 जुलाई को अच्छी बारिश के संकेत मिल रहे हैं। इन दो दिनों में 70-80 एमएम बारिश होने का अनुमान विभाग जता रहा है।