चंडीगढ़। एक ही इंडस्ट्री में सांझेदार संदीप और नवीन गुप्ता दोनों के खिलाफ चेकों पर फर्जी हस्ताक्षर करने के मामले में जिला कोर्ट ने केस दर्ज करवाने संबंधित आदेश दिए हैं। कोर्ट के आदेशानुसार पुलिस ने सेक्टर-36 थाने में दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए तलाश शुरू कर दी गई है।
आरोपी संदीप और नवीन गुप्ता निवासी सैदा गेट जालंधर पंजाब मैसर्स शांति इंडस्ट्रीज में पार्टनर हैं। लेकिन इनके पास कंपनी में किसी भी तरह के चेक पर हस्ताक्षर करने की परमिशन नहीं है और न ही यह हस्ताक्षर करने के लिए अधिकृत हैं। इसी बीच इन दोनों आरोपियों द्वारा भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड कंपनी को धोखा देने के लिए खुद को मेसर्स शांति इंडस्ट्रीज के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता के रूप में प्रस्तुत कर कुछ चेक जारी कर दिए। इस बारे में जब कंपनी संचालकों को पता चला तो उन्होंने इस बारे में लिखित शिकायत दी।