फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिधवां बेट रोड हादसा: आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर भड़के परिजन, हाईवे जाम कर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगरांव। सिधवां बेट रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आरोपी चालक की पहचान होने के बावजूद गिरफ्तारी न होने पर वीरवार को परिजनों ने थाना सिधवां बेट के बाहर जालंधर हाईवे जाम कर धरना दिया और सरकार व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी तक पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार कराने से भी इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता बलजीत सिंह ने बताया कि बुधवार शाम उसका भाई बलराज सिंह (40) और चाचा किशन सिंह (27) बाइक पर गांव सदरपुरा से जगरांव जा रहे थे। गांव लीला मेघ सिंह के पास तेज रफ्तार टाटा सफारी ने ओवरटेक करते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक वाहन समेत फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक लखविंदर सिंह निवासी ईंदा, शाहकोट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें