फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: हादसे में घायल एसआई की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीती 21 दिसंबर को सड़क हादसे में घायल हुए बुड़ैल पुलिस चौकी में तैनात सब इंस्पेक्टर विजय की सेक्टर-32 में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मनीमाजरा के श्मशान घाट में दोपहर के समय उनका संस्कार किया गया जिसमें काफी संख्या में पुलिस जवान व अधिकारी भी मौजूद रहे। मृतक एसआई विजय कुमार मूलरूप से हरियाणा के रोहतक जिले में बोहर के नजदीक गांव खेड़ी का रहने वालाे था, उनकी रिटायरमेंट के दो साल ही बचे थे।
विज्ञापन

पुलिस को दिए गए बयानों में पुलिस कांस्टेबल सचिन ने बताया कि वह बुड़ैल चौकी में तैनात है। शुक्रवार को वह ड्यूटी के दौरान शाम करीब चार बजे मस्जिद के नजदीक ट्रैफिक के चलते सड़क पार करने का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान वहीं मस्जिद के नजदीक एक काले रंग की क्रेटा कार खड़ी थी जिसमें ड्राइवर सीट पर एक युवक बैठा हुआ था। क्रेटा गाड़ी के चालक युवक ने पीछे देखे बिना बाहर निकलने के लिए दरवाजा खोल दिया। इसी समय पीछे सेक्टर 45/46 लाइट प्वाइंट की तरफ से अकेले मोटरसाइकिल पर आ रहा एक बाइक सवार गाड़ी के दरवाजे से टकराया और नीचे गिर गया। हादसा होते ही मौके पर अन्य लोगों की भीड़ लग गई और वह भी घटनास्थल पर पहुंच गया। उसने देखा कि सड़क पर गिरा बाइक सवार बुड़ैल पुलिस चौकी में तैनात एसआई विजय कुमार था। उसने तुरंत हादसा होने वाली क्रेटा गाड़ी का नंबर नोट किया और तुरंत राहगीरों की मदद से नजदीक सेक्टर-45 स्थित अस्पताल में लेकर गए। लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया गया। इधर, पुलिस ने आरोपी क्रेटा चालक के खिलाफ सेक्टर-34 थाने में बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। आरोपी की पहचान कार्तिक मनोचा निवासी सेक्टर-45सी के रूप में हुई जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया।
वहीं, रविवार को घायल एसआई की इलाज के दौरान मौत हो गई जिसके बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक एसआई विजय पिछले लंबे समय से चंडीगढ़ में नौकरी होने के कारण रायपुर खुर्द में अपनी पत्नी व दो बेटों के साथ रहता था। उसका एक बेटा पढ़ाई कर रहा है जबकि दूसरा प्राइवेट नौकरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें