फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्फ चैंपियनशिप में शुजम को बढ़त

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दिल्ली के शुजम जागलन मंगलवार को आईजीयू समरवीर साही गोल्फ चैंपियनशिप में बढ़त हासिल करने में सफल रहे। गोल्फ क्लब में शुरू हुई तीन दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन मंगलवार को शुजम 6 अंडर 66 पार के स्कोर के साथ श्रेष्ठ स्कोरर रहे। इसी तरह शहर के गोल्फर विश्व प्रताप गिल 5 अंडर 67 के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए थे।
विज्ञापन

वहीं, पुणे के रोहन ढोले पाटिल बोगी फ्री राउंड के साथ स्कोर 4 अंडर 68 पार रहे। मैसूर के आर्यन रूपम, हरियाणा के वरुण परमार और चंडीगढ़ के सनी का स्कोर 2 अंडर 70 रहा। चंडीगढ़ के आलमगीर ग्रेवाल का 1 अंडर पार 71 स्कोर रहा। चार गोल्फर का लेवल पार 72 स्कोर रहा जिनमें हर्ष, ब्रिजेश कुमार, विवेक कुमार और राहुल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें