फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: दुनिया को अलविदा कहकर पांच लोगों को नया जीवन दे गए कैथल के शुभम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। दुनिया को अलविदा कहकर भी कैथल (हरियाणा) के गांव पट्टी अफगान निवासी 24 वर्षीय शुभम पांच लोगों को नई जिंदगी दे गए। ब्रेनडेड घोषित किए जाने के बाद पीजीआई में उनका अंगदान किया गया। अग्न्याशय, किडनी और कॉर्निया का प्रत्यारोपण पीजीआई की प्रतिक्षा सूची में शामिल 4 मरीजों को किया गया। लिवर का मिलान न होने पर उसे ग्रीन कॉरिडोर बनाकर हवाई मार्ग से लिवर और पित्त विज्ञान संस्थान (आईएलबीएस) नई दिल्ली भेजा गया, जहां एक जरूरतमंद मरीज में इसका प्रत्यारोपण कर उसे नया जीवन दिया गया।
विज्ञापन

बीते सात मई को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल शुभम को परिजनों ने पहले करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर होने पर 8 मई को डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया। इलाज के दौरान 9 मई को पीजीआई में उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया। परिजनों से अंगदान की अनुमति के बाद शुभम का अंगदान किया गया।
पीजीआई के निदेशक प्रो. विवेक लाल ने कहा कि ऐसे परिवार कैडेवर ऑर्गन डोनेशन प्रोग्राम में विश्वास जगाते हैं। उनका नि:स्वार्थ कार्य प्राप्तकर्ताओं के लिए जीवन का उपहार है और मानवीय भावना की करुणा और लचीलेपन का प्रमाण है। शुभम के पिता वजीर सिंह ने कहा कि शुभम स्वाभाविक रूप से दयालु और दानशील था। जब वह हमें किसी की मदद करने के अपने अनुभव के बारे में बताता था तो उसके चेहरे और आंखों में हमेशा कुछ खास होता था। हम अंगदान के बारे में बहुत कम जानते थे, लेकिन जीवन बचाने की संभावना ने हमें सांत्वना दी। हमारे दिमाग में बस यही विचार था कि हमारा फैसला किसी और का जीवन बचा सकता है और उस व्यक्ति को अपने प्रियजनों के साथ बिताने के लिए ज्यादा समय मिल सकता है।
विज्ञापन

पीजीआई के चिकित्सा अधीक्षक व रोटो के नोडल अधिकारी प्रो. विपिन कौशल ने कहा कि मानव अंग प्रत्यारोपण की मांग और आपूर्ति में विशाल अंतर को पूरा करने के लिए हम सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। शुभम के परिजनों जैसे दाता परिवारों के अनुकरणीय कार्य से अंगदान के लिए संकल्प लेने के लिए इससे बेहतर प्रेरणा नहीं हो सकती। उनका यह कदम प्रशंसा के किसी भी शब्द से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें