संवाद न्यूज एजेंसी चंडीगढ़। वल्र्ड ऑन लाइन कैरम चैंलेज इंडिया 2020 का आयोजन 25-30 जून तक फेसबुक पर किया जा रहा है। अॅान लाइन चैंपिायनशिप के दूसरे दिन शनिवार को पूर्व वल्र्ड चैंपियन श्रीनिवास बढ़त बनाने में कायाब रहे। वल्र्ड ऑन लाइन कैरम चैंपियनशिप में भारत के साथ साथ अमेरिका , कनाडा, श्रीलंका, पॉलैंड, जर्मनी, फ्रांस, यूके, स्वीडन हिस्सा ले रहे है। चैंपियनशिप में पहले तीन स्थान पर आने वाले्र खिलाडियोंं के बीच 1.4 लाख रूपये की इनामी राशि बांटी जाएगी। फाइनल 30 जून को होगा।