फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: श्री राधा कृष्ण भजन मंडली ने गोशाला को भेंट की काऊ लिफ्टिंग मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। श्री राधा कृष्ण भजन मंडली की ओर से स्थानीय गौशाला को एक काऊ लिफ्टिंग मशीन भेंट की गई। यह मशीन हादसे में घायल या बीमारी के कारण खड़े होने में असमर्थ गायों के लिए बेहद उपयोगी सिद्ध होगी और उनके उपचार में सहायक बनेगी। मंडली के सदस्यों ने बताया कि वे राधा–कृष्ण के प्रचार के साथ निष्काम भाव से संकीर्तन करते हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं से प्राप्त चढ़ावे की राशि को समाज सेवा के कार्यों में लगाया जाता है। गोशाला की जरूरत को देखते हुए इस बार काऊ लिफ्टिंग मशीन भेंट की गई, ताकि असहाय गायों की बेहतर देखभाल सुनिश्चित हो सके। गोशाला समिति के अनुसार गोशाला नगरवासियों के सहयोग से संचालित हो रही है, जहां वर्तमान में लगभग 1100 गायें आश्रय पाए हुए हैं। बीमार और असहाय गायों को उठाने में पहले कठिनाई आती थी, जो अब इस मशीन से काफी हद तक दूर हो जाएगी। समिति ने अन्य धर्मप्रेमियों से भी गौसेवा के लिए आगे आने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें