फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट में कोरोना की एंट्री.. श्रेष्ठ निरमोही और रमन बिश्नोई कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। शहर की क्रिकेट में कोरोना की एंट्री हो गई है। स्टार गेंदबाज श्रेष्ठ निरमोही और बल्लेबाज रमन बिश्नोई कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) ने सूचना सार्वजनिक कर खिलाड़ियों के लिए जीएमएसएच- 16 के डॉ. राजेश धीर के जरिए कोविड से बचाव का विशेष सत्र भी आयोजित किया। इस कैंप में अन्य स्टाफ भी शामिल हुआ। खास बात यह है कि सैयद मुश्ताक अली ट्राफी के लिए प्रीप्रेशन कैंप भी मंगलवार से शुरू हो रहा है। ऐसे में खिलाड़ियों को ओर सचेत रहने की जरूरत पड़ेगी।
यूटीसीए ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले सीजन में अपने गेंद से जलवा दिखा चुके पेस गेंदबाज श्रेष्ठ निरमोही और बल्लेबाज रमन बिश्नोई कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि दोनों खिलाड़ियों के लक्षण एसिप्टोमैटिक हैं। यूटीसीए अध्यक्ष संजय टंडन ने उनके जल्द रिकवर होने की कामना की है।
विज्ञापन

डॉ. राजेश धीर ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को दिए संक्रमण से बचने के टिप्स
10 जनवरी 2021 से चेन्नई में खेले जाने वाली सैयद मुश्ताक अली टी- 20 ट्रॉफी (प्लेट ग्रुप) की तैयारियों की कड़ी में यूटीसीए द्वारा सेक्टर- 16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में सभी संभावित खिलाड़ियों के लिए कोविड- 19 पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस अवसर पर जीएमसीएच-16 के ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश धीर ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को उनके आगामी दौरे के लिये कोरोना संक्रमण से बचने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने खिलाड़ियों से सामाजिक दूरी, मास्क लगाने, स्टीमिंग, गरारे करने, सैनिटाइज और नियंत्रण में सेलिब्रेशन करने का आह्वान किया। साथ ही चेताया कि खिलाड़ियों को कोरोना के विरुद्ध न केवल फील्ड पर बल्कि फील्ड के बाहर भी अनुशासन दिखाना होगा।
कोरोना के खिलाफ लापरवाही पर हो सकती है अनुशासनात्मक कार्रवाई : टंडन
सत्र के दौरान यूटीसीए अध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि आगामी कैंप में सभी संभावित खिलाड़ी संयम से प्रेक्टिस और वर्क आउट करें। खिलाड़ियों द्वारा कोरोना के खिलाफ किसी भी तरह की लापरवाही करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान पूरे समय डॉ. रमन खिलाड़ियों के साथ रहेंगे और टीम के साथ चेन्नई भी रवाना होंगे।
विज्ञापन

मनन बोरा ने साझा किए बायो बबल के दायर के अनुभव
इस अवसर पर राजस्थान रॉयल्स से जुड़े चंडीगढ़ टीम के पूर्व कप्तान मनन वोहरा ने यूएई खेले गए आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों को बायो बबल के दायरे में रहने के अपने अनुभव सांझे किए। उन्होंने बताया कि क्वारंटाइन या आइसोलेशन खिलाड़ियों में कई बार झुंझलाहट पैदा कर सकती है, क्योंकि वे एक कमरे तक ही सीमित हो जाते हैं। जिम और प्रेक्टिस से खिलाड़ियों को दूर रहना पड़ता है और इस वक्त संयम और धैर्य रखना पड़ता है। इस विशेष सत्र में नवगठित क्रिकेट एडवाईजरी कमेटी सीएसी के चेयरमैन राकेश जौली, चयन समिति के सदस्य, यूटीसीए संयोजक अनूप गुप्ता व अन्य पदाधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें