फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतरीन खेल दिखाते अपने-अपने वर्ग में आठ खिलाड़ी फाइनल में पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। अक्षत, अनिरुद्ध, सुमुख, परगुण, यशिका, वान्या, मन्नत और श्रावस्ती ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए सीएलटीए आएटा सीरीज टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल मुकाबले वीरवार को चंडीगढ़ लॉन टेनिस स्टेडियम सेक्टर-10 में खेले गए। लड़कों के अंडर-18 आयु वर्ग मे अक्षत ढुल्ल ने यशस्वी को 6-4, 6-3 से और अनिरुद्ध ने प्रथम हितेश को 6-4, 6-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-14 आयु वर्ग में सुमुख मार्या ने राघव पवन को 7-6, 6-1 से और परगुण ठाकुर ने संचित ठाकुर को 6-4, 6-3 से मात दी। वहीं लड़कियों के अंडर-18 आयु वर्ग में यशिका शर्मा ने प्रयाक्षी को 6-2, 6-0 से और वान्या ने भूमि को 6-3, 6-2 से मात दी। अंडर-14 आयु वर्ग मे मन्नत अवस्ती ने पज्ञा यादव को 6 - 2, 6 - 1 से और श्रावस्ती ने शक्ति सिंह को 6-2, 6-1 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें