चंडीगढ़। रूट्स आएटा टेनिस चैंपियनशिप में टेनिस खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबलों में जीत के बाद फाइनल में प्रवेश किया। चैंपियनशिप का आयोजन रूट्स टेनिस अकादमी की ओर से किया जा रहा है। इसमें लड़के और लड़कियों के अंडर 14, 16 आयु वर्ग में मुकाबले खेले जा रहे हैं। वीरवार को लड़कों के अंडर 14 आयु वर्ग में दक्ष कपूर ने रूहान को 6-0, 6-1 से, समुख मार्या ने अर्णव ग्रोवर को 6-4, 6-0 से हराया। लड़कियों के अंडर-16 आयु वर्ग में जैस्मीन कौर ने करन शेखावत को 6-1, 6-2 से, अगमप्रीत कौर ने इरा चड्डा को 6-2, 6-2 से, श्ररावस्ती ने मेहकप्रीत कौर को 7-5, 6-1 से, सिदक कौर ने आयुषी को 6-2, 6-1 से, मन्नत ने वंशिका यादव को 6-2, 7-6 से, तमन्ना वालिया ने सरवनूर कौर को 6-2, 7-6 से मात दी।