फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: धनतेरस व दीपावली पर सजी दुकानें, लोगों ने जमकर की खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। बरवाला में धनतेरस व दीपावली पर्व पर बाजार में दुकानें पूरी तरह से सजी हुई हैं। इस दौरान बाजार में काफी रौनक व लोगों की भीड़ देखने को मिली। पर्व पर पूरा दिन बाजार में लोगों की काफी चहल-पहल रही। इस अवसर पर लोगों ने आभूषण, बर्तन, गिफ्ट, मिट्टी के दीये, मोमबत्ती, लड़ियां, सजावट का सामान, कपड़े, मिठाई आदि की जमकर खरीदारी की। इस दौरान बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज गुरपाल सिंह ने बताया कि दिवाली मेले को लेकर बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों, महिलाओं व बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें