फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2018: चंडीगढ़ में सज गया बाजार, ज्वैलरी पर जबरदस्त छूट...एक से एक साड़ियां

Tue, 16 Oct 2018 11:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
करवा चौथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
करवाचौथ पर अबकी बार महिलाओं की खास च्वाइस है हेवी साड़ियां और सूट। बाजार सज गया है और ज्वैलरी पर जबरदस्त छूट दी जा रही है। क्योंकि त्योहार के लिए दो सप्ताह बचे हैं और शापिंग जोरों पर है। चाहे सेक्टर-22 का बाजार हो या फिर सेक्टर-19 की मार्केट, सब में महिलाओं की भीड़ है। गहनों से लेकर परिधानों तक के बाजार में तेजी है।
विज्ञापन


सेक्टर-22 के एक साड़ी विक्रेता राजकुमार ने बताया कि आम दिनों में सूट का क्रेज ज्यादा होता है पर करवाचौथ के मौके पर महिलाएं साड़ियां पसंद करती हैं। साड़ियों में वे चमकदार रंग को ज्यादा पसंद करती हैं। सेक्टर-37 के डिजाइनर जीशान ने बताया कि करवाचौथ के लिए सिर्फ महिलाओं ही नहीं बल्कि गर्ल्स में काफी क्रेज होता है। ज्यादातर गर्ल्स करवाचौथ लांग कुर्ती और लहंगा तैयार करवा रही हैं। इसके साथ ही इंडो वेस्टर्न चिकनकारी, एथनिक डिजायन, पाकिस्तानी सूट और पेस्टल शेड और शानदार कसीदाकारी वाले सूट की मांग भी काफी है।

गहनों में दी जा रही जबरदस्त छूट
करवाचौथ के लिए कई नामी ज्वेलर्स ने गहनों की मेकिंग चार्ज पर 30 फीसदी तक छूट दी है। इसके साथ ही खरीदारी पर गोल्ड क्वाइन का आफर भी दिया जा रहा है। चंडीगढ़ सेक्टर-22 के ज्वेलर मनोज अग्रवाल ने बताया कि महिलाएं लाइट वेट हार और कंगन खरीद रही हैं। सेक्टर-35 के ज्वेलर राजीव सहदेव ने बताया कि गहनों को लेकर महिलाओं में काफी क्रेज रहता है। बेशक सोने की कीमत ज्यादा है, लेकिन इससे करवाचौथ की खरीदारी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
विज्ञापन


हिमाचल भवन में लगी प्रदर्शनी में खरीदारी
हिमाचल भवन में लगी खास करवाचौथ प्रदर्शनी में आई डिजाइनर्स ने बताया कि इस प्रदर्शनी से ज्यादातर महिलाओं ने हेवी सूट और साड़ियों की खरीदारी की। लाल और मेहरून रंग की साड़ियों के साथ गहरे हरे रंग की साड़ियों को खूब पसंद किया जा रहा है। योगेश और पूजा चौधरी ने बताया कि महिलाओं के साथ ही गर्ल्स में भी करवाचौथ का क्रेज है। लेकिन दोनों की पसंद अलग-अलग है। जहां गर्ल्स हेवी सूट्स को पसंद करती हैं वहीं महिलाओं की पसंद हेवी लुक वाले लहंगा और चोली के साथ लहंगा और कुर्ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें