फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फड़ियों को परमिशन देने पर खफा हुए दुकानदार, कहा- एडवाइजर से मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑड-ईवन व्यवस्था पर मार्केट के दुकानदारों में नाराजगी जताई है। दुकानदारों का कहना है कि अभी तक शहर की छोटी मार्केट में एक भी केस नहीं है। फिर भी हम पर पाबंदी लगाई जा रही है। अब फड़ी वालों को भी अनुमति दी जा रही है। इस संबंध में सोमवार को मार्केट प्रधान एडवाइजर मनोज परिदा से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन

सेक्टर-41 के दुकानदार पंकज ने बताया कि जब से मार्केट खुली है, तब से सोशल डिस्टेंसिग का पालन किया जा रहा है। मास्क के साथ ही सैनिटाइजर का उपयोग कर रहे हैं। अब तक मार्केट में एक भी पॉजिटिव व्यक्ति नहीं मिला है। सेक्टर-19 मार्केट के प्रधान ने कहा कि मार्केट के बाहर फड़ी लगाने की अनुमति दी गई है। क्या फड़ियों पर सोशल डिस्टेंसिग रह पाएगी। जब कोरोना में पाबंदी लगानी है तो फिर फड़ियों की अनुमति भी नहीं दी जानी थी।
सेक्टर 15 मार्केट प्रधान संजीव कुमार ने कहा कि फड़ियां लगने से हमें कोई समस्या नहीं, लेकिन ऑड ईवन व्यवस्था से मार्केट के दुकानदारों की व्यवस्था चौपट हो रही है। पीयू से थोड़ा व्यवसाय चलता था। अब छात्र-छात्राएं भी नहीं हैं, आखिर कैसे अपना व्यवसाय चलाएं। सेक्टर-41 के प्रधान सुनील जैन ने कहा कि मॉल व शोरूम में सेंट्रल एसी लगे हैं। वहां कोरोना फैलने का खतरा ज्यादा है, बावजूद इसके प्रशासन का जोर छोटी मार्केटों पर चलता है। सोमवार को सभी छोटी मार्केटों के प्रधान एडवाइजर मनोज परिदा से मिलने जाएंगे ताकि शहर में एक समान व्यवस्था ही सके। वहीं, कई मार्केट प्रधानों ने एडवाइजर को ट्वीट भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें