फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूते खरीदने के लिए पैसे न मिले तो जान दी

Thu, 04 Sep 2014 10:33 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से पैसे न मिलने पर गांव कोटला के एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के समय युवक के परिजन घर पर नहीं थे।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार गांव कोटला के शरनजीत सिंह सन्नी (20) ने वीरवार बाद दोपहर करीब 2 बजे उस समय फंदा लगा लिया जब घर के सभी सदस्य दसवीं तिथि पर शहीदों के यहां माथा टेकने गए थे। मृतक के पिता बलदेव सिंह ने बताया कि वह कोलकाता में बतौर फोरमैन काम करता है और तीन महीने के बाद अब घर आया था। घटना के बारे में बलदेव सिंह ने बताया कि वीरवार को 12 बजे जब बारिश हो रही थी तो उनके बेटे सन्नी ने नए जूते खरीदने के लिए कुछ पैसे मांगे।



उन्होंने बारिश रुकने के बाद बाजार जाने की बात कही। इसी दौरान सन्नी की माता राजिंदर कौर ने दसवीं का दिन होने के कारण गांव में शहीदों के यहां माथा टेकने की इच्छा जताई तो दोनों पति-पत्नी अपनी बेटी के साथ वहां चले गए। सन्नी घर पर ही रह गया। परिजनों के जाने के बाद उसने पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। आधे घंटे में ही बाद जब परिजन लौटे तो उन्होंने सन्नी को पंखे से झूलता हुआ पाया। वे तुरंत सन्नी को सिविल अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया गया तो एएसआई बलदेव सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



नशे का आदी था सन्नी
वहीं ग्रामीणों के अुसार सन्नी अन्य लड़कों के साथ नशे करने का आदी था और नशा पूरा न होने पर अपने घरवालों से झगड़ता रहता था और मारपीट भी करता था। मृतक के पिता बलदेव सिंह ने बताया कि सन्नी ने इस बार उसके साथ कलकत्ता जाने का मन बना लिया था और उसने फंदा क्यों लगा लिया उसके लिए वह बहुत दुखी था। मृतक सन्नी अपनी बीए पास बहन का एकलौता भाई था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें