चंडीगढ़। आईपीएल के नए सीजन के लिए पंजाब व चंडीगढ़ के क्रिकेट खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी ने करारा झटका दिया है। रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सोमवार को जारीसूची में पंजाब व चंडीगढ़ के कुछ खिलाड़ी शामिल हैं। रिटेन नहीं किए जाने पर इन खिलाड़ियों को दिसंबर में आईपीएल के लिए लगाई जाने वाली बोली प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। रिलीज खिलाड़ियों में राजअंगद बावा, मनदीप सिंह, मनन वोहरा और सिद्धार्थ कौल के नाम शामिल हैं। इंडियन प्रीमियर लीग 2024 सीजन के लिए खिलाड़ियों को बनाए रखने की विंडो सोमवार को समाप्त होने के साथ 10 फ्रेंचाइजी ने 173 खिलाड़ियों को बरकरार रखा है।
रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची
पंजाब किंग्स : रिलीज खिलाड़ियों में बलतेज ढांडा, गुरनूर सिंह बराड़ का नाम शामिल है। ये दोनों खिलाड़ी पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन से खेलते हैं। वहीं, राजअंगद बावा यूटी क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाड़ी हैं।
लखनऊ सुपर जाइंट्स : रिलीज खिलाड़ियों में मनन वोहरा का नाम है। वे चंडीगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन से खेलते हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स ः रिलीज खिलाड़ियों में मनदीप सिंह का नाम शामिल है। वे पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन से खेलते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ः रिलीज खिलाड़ियों में सिद्धार्थ कौल शामिल हैं। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन से खेलते हैं।