फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मारपीट कर 500 ऐंठने के मामले में एसएचओ सौंपेगी एसएसपी को रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी कारवाई, पीड़िता का दावा दोनों पुलिसकर्मी थे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। खुड्डा लाहौरा के एक बीट बॉक्स में टैक्सी चालक की पिटाई और उसके दोस्त के गूगल पे से 500 रुपये ऐंठने के मामले में जल्द बड़ा खुलासा हो सकता है। सूत्रों के अनुसार इस मामले की आंतरिक जांच की जा रही है। इस मामले की जांच कर रही सारंगपुर थाना प्रभारी जल्द ही एसएसपी को रिपोर्ट सौंपेंगी। जांच के दौरान कोई भी अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। पीड़िता का दावा है कि वर्दी में दोनों शख्स पुलिसकर्मी ही थे। हालांकि पुलिस इस बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाई है। पीड़ित ने कहा कि वह इस संबंध में एसएसपी कंवरदीप कौर से मिलेंगे।
थाने के मुलाजिमों ने बताया था नकली मुलाजिम
16 जुलाई की रात करीब 12 बजे पीड़ित घटना के बाद जब सारंगपुर थाने पहुंचे तो मुलाजिमों ने नकली पुलिसकर्मी बताकर पल्ला झाड़ लिया। मुलाजिमों का कहना था कि बीट बॉक्स की चाबी वहीं पड़ी होती है। किसी ने नकली चाबी बनवा ली होगी। पीड़ित ने जब कहा कि यह एक गंभीर मामला है कि नकली पुलिसकर्मी उनके एरिया में घूम रहे हैं तो मुलाजिमों ने कहा कि पकड़कर थाने लाते तभी कुछ पता चलता। अब सवाल यह है कि एरिया में कोई नकली पुलिसकर्मी बनकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे दे तो क्या पुलिस का फिर भी यही जवाब होगा। जबकि ऐसे में पुलिस को गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए और पता लगाना चाहिए कि आखिर वर्दी में दोनों शख्स कौन थे। उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए था। पीड़िता का कहना है कि दोनों शख्स पुलिसकर्मी ही हैं इसलिए पुलिस अफसर उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
11 बजे मंजीत चाचा के बेटे सुमित कुमार के साथ गुरुद्वारे के पास कार में खाना खा रहा था। इसी बीच पुलिस की वर्दी में दो लोग पहुंचे और उन पर शराब पीने का आरोप लगाने लगे। इसके बाद उनकी गाड़ी को खुद चलाते हुए दोनों को खुड्डा लाहौरा के बीट बॉक्स पर ले गए। मंजीत के अनुसार वहां अंधेरे में उसके साथ मारपीट की गई और छोड़ने के बदले दो हजार रुपये मांगे। इस दौरान उन दोनों के पास केवल 500 रुपये ही थे जिसे सुमित के मोबाइल से गूगल पे के जरिये ट्रांसफर करवाए गए।


मामले की जांच चल रही है। सारंगपुर थाना प्रभारी मिनी भारद्वाज को जांच सौंपी है। जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-कंवरदीप कौर, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें