चंडीगढ़। 11वीं वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में सेक्टर 34 थाने के एसएचओ बलदेव कुमार ने सिल्वर मेडल हासिल कर देश और चंडीगढ़ पुलिस का नाम रोशन किया है। यह चैंपियनशिप साउथ कोरिया के जीजू द्वीप में चल रही है। उन्होंने 80 से 90 किलो वर्ग में मेडल हासिल किया। वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक फेडरेशन की ओर से साउथ कोरिया के जीजू द्वीप में 11वीं वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग एंड फिसिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 5 से 11 नवंबर तक करवाई जा रही है।