फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: शिवालिक स्कूल को मिली बम की धमकी, जांच में कुछ नहीं मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-41 के शिवालिक स्कूल को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। स्कूल को यह धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई थी। स्कूल प्रबंधन ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम स्कूल पहुंची और पूरे परिसर की जांच की। पुलिस ने स्कूल के कमरों और अन्य जगहों को अच्छी तरह से चेक किया। हालांकि जांच के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु या बम नहीं मिला। पुलिस की जांच के दौरान स्कूल में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। घटना के बावजूद स्कूल में किसी तरह की अफरा-तफरी नहीं मची और माहौल शांत रहा। स्कूल में बच्चों की पढ़ाई सामान्य रूप से चलती रही। स्कूल प्रबंधन ने तय समय के अनुसार ही बच्चों की छुट्टी की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और धमकी भरा ईमेल भेजने वाले का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें