फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 अगस्त को शिव, मनीष, संदेश और मंजीत को मिलेगा अवार्ड, पीयू को लगातार दूसरी बार मिलेगा मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को ख्ेाल अवार्डों के लिए भेजे गए नामों की लिस्ट का फाइनल कर दिया। खेल मंत्रालय की ओर से खिलाड़ियों और कोचों की लिस्ट में सिटी के तीन खिलाड़ी और कोचों का नाम भी शामिल हैं। इनमें बॉक्सिंग कोच शिव सिंह को द्रोणाचार्य अवार्ड, रोवर मंजीत सिंह को ध्यान चंद अवार्ड, मुक्केबाज मनीष कौशिक व फुटबाल खिलाड़ी संदेश झिंगन को अर्जुन अवार्ड दिया गया है। चंडीगढ़ के एक कोच और तीन खिलाड़ियों समेत हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों व कोच को 29 अगस्त को सेक्टर-9 के यूटी सचिवालय में यह सम्मान दिया जाएगा। इस दौरान राष्ट्रपति ऑनलाइन हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के इंक्वायरी कमीशन के सदस्य राजीव शर्मा ने कहा कि यह शहर के लिए गर्व की बात है कि एक साथ चार अवार्ड आ रहे हैं। इससे शहर के युवा खिलाड़ी भी काफी उत्साहित होंगे। इसके साथ ही पंजाब विश्वविद्यालय को लगातार दूसरी बार मौलाना अब्दुल कलाम आजाद ट्रॉफी मिल रही है।
अवार्ड मिलना मेरे लिए गर्व की बात
इस संबंध में जब बॉक्सिंग कोच शिव सिंह बात की गई तो उन्होंने कहा कि द्रोणाचार्य अवार्ड मिलना मेरे लिए गर्व की बात हैं। इसके लिए खेल मंत्रालय और बॉक्सिंग फडरेशन ऑफ इंडिया का धन्यावाद करता हूं। शिव सिंह बॉक्सिंग कोच ने अपने कि 37 साल के करियर में 25 साल इंडिया टीम के लिए कोचिंग का काम किया। वह 2016 में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया से बतौर चीफ बॉक्सिंग कोच रिटायर हुए।
विज्ञापन

पांच साल बाद खुशी का संदेश
सिटी से रोइंग का सफर शुरू करने वाले रोवर मंजीत सिंह ने बताया कि पांच साल के इंतजार के बाद ध्यानचंद अवार्ड मिलने जा रहा है। इससे बड़ी खुशी काी बात मेरे लिए क्या हो सकती हैं। हर खिलाड़ी का सपना होता है कि एक दिन उसे भारत की ओर से ख्ेालने का इनाम मिले। इसके लिए में रोइंग फडरेशन ऑफ इंडिया का बहुत धन्यवाद करता हूं।
मनीष ने मुक्केबाजी में दम दिखा जीता अवार्ड
एसडी कॉलेज के ट्रेनी रहे मनीष कौशिक का नाम अर्जुन अवार्ड के लिए चुना गया है। मनीष ने पिछले साल 63 किलो भार वर्ग में आस्ट्रेलिया के मक्केबाज हैरिसन गरसिडे को हराकर टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाइंग किया था। वह ओलंपिक में अपनी जगह पक्की करने वाले 9वे भारतीय मुक्केबाज बने थे। वह मूल रूप से भिवानी के देवसर गांव के रहने वाले हैं। 2015-16 में एसडी कॉलेज सेक्टर-32 में उन्होंने बीए प्रथम वर्ष में एडमिशन लिया। इसके बाद बीए द्वितीय वर्ष में उन्हें फौज में सूबेदार की नौकरी मिल गई थी।
फुटबॉल में इनका नहीं कोई सानी
सिटी के फुटबॉल प्लेयर संदेश झिंगन को अर्जुन अवार्ड मिल रहा हैं। वह भारत की फुटबाल टीम से भी खेल चुके हैं। 2014 में ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की ओर से बेस्ट प्लेयर का अवार्ड जीत चुके हैं। आईसीएल में केरल ब्लास्टर्स टीम का हिस्सा रहे हैं। हाल में चोटिल होने की वजह से इन दिनों चंडीगढ़ में ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें